फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: फूलों की बढ़ी मांग, दो से तीन गुना बढ़ी कीमत, लक्ष्मीजी को प्रिय कमल की कीमत 150 के पार

Tue, 21 Oct 2025 08:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुलाब की माला 100 रुपये से 150 रुपये प्रति के अनुसार बिक रही है। लक्ष्मी जी को सबसे अधिक प्रिय कमल के एक फूल की कीमत 100 से लेकर 150 रुपये तक जा पहुंचा है। सफेद रंग के गुलदाउदी के फूल की कीमतें भी 200 रुपये प्रति किलो है। अशोक के पत्तियों की लड़ी 60 रुपये लेकर 120 रुपये किलो तक जा पहुंची है।
विज्ञापन
मानिक चौक पर दीपावली पर फूल खरीदते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर फूलों में तेजी देखने को मिल रही है। इनकी कीमतें दो गुने से लेकर तीन गुना तक बढ़ गई हैं। अच्छी बिक्री होने से फूल विक्रेताओं के चेहरे खिल गए हैं। मांग के अनुरूप बंपर तरीके से हुई खरीद से कई जगह तो फूलों की कमी भी हो गई।कमल के एक फूल की कीमत 150 रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


दीपों के उत्सव पर घर, प्रतिष्ठान आदि को सजाने की वर्षों से परंपरा चली आ रही है। घर के द्वार पर बंदनवार, फूलों की माला, अशोक के पत्तों से बनी लड़ी से आकर्षक सजावट की जाती है। त्योहार पर लोग फूल, अशोक के पत्तियां, गुलाब और कमल के फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतरेस और छोटी दिवाली (नरक चतुर्थी ) पर फूलों की काफी मांग देखी गई। फूलों की कीमतें दोगुनी से लेकर तीन गुनी तक जा पहुंची हैं। नवरात्र में भी इसमें तेजी देखने को मिली थी। कुछ दिन तक सामान्य रहने के बाद अब फिर से फूलों के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 

गुलाब की माला 100 रुपये से 150 रुपये प्रति के अनुसार बिक रही है। लक्ष्मी जी को सबसे अधिक प्रिय कमल के एक फूल की कीमत 100 से लेकर 150 रुपये तक जा पहुंचा है। सफेद रंग के गुलदाउदी के फूल की कीमतें भी 200 रुपये प्रति किलो है। अशोक के पत्तियों की लड़ी 60 रुपये लेकर 120 रुपये किलो तक जा पहुंची है।
विज्ञापन


फूल विक्रेता सोमेश, अनिकेत सैनी, बालकिशन का कहना है कि इस बार बारिश से फूलों की खेती में काफी नुकसान हुआ है, जिससे थोक एवं खुदरा कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। भारी मांग को लेकर सोमवार को फूलों की कीमतों में और भी वृद्धि होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें