फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीसी रोड का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला भानपाड़ा में नगर पालिका की ओर से स्वीकृत इंटरलॉकिंग के स्थान पर सीसी रोड निर्माण कराने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि मोहल्ले में जलभराव की समस्या है। जलभराव के कारण पूर्व में सीसी रोड खराब हो गया है। नगर पालिका ने इस स्थान पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया है। इसके निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। मोहल्ला के लोगों का कहना है कि नगर का अधिकांश पानी इसी स्थान से होकर जाता है।

पाली रोड की ऊंचाई अधिक होने के कारण बारिश में जलभराव की समस्या भी बन जाती है। ऐसे में ईंटें टूट जाएंगी और फिर से जलभराव हो जाएगा। मांग करने वालों में नेत्रपाल बघेल, कमल सिंह, नानक चंद, वीरपाल, धर्मेंद्र, सोनू, दिनेश, जयकिशोर आदि हैं। मामले में ईओ अमिता वरुण का कहना है कि सड़क का निर्माण उच्चाधिकारियों की वित्तीय स्वीकृति के बाद मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें