पिसावा के गांव राऊपुर मे किसानों की समस्याए सुनते राजस्व राज्य मंत्री
- फोटो : samvad
राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने बुधवार को गांव राऊपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। किसानों ने पिसावा-गोठनी मार्ग की जमीन का मुआवजा, रुके चौड़ीकरण कार्य और जलोखरी से शाहपुर तक ग्राम पंचायत की भूमि के समायोजन की मांग उठाई। बायोफ्यूल प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे किसानों ने गुलजार सिंह बापू के नेतृत्व में परियोजना को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक की तैनाती, बाहर से दवा मंगाने पर रोक और रुपनगर में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग भी रखी गई। सभी उपस्थित लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान गुलजार सिंह बापू, धर्मवीर सिंह, कृष्णजीत सिंह, सुभाष चंद, रोहित चौधरी, तरुण सिंह, अरविंद कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे।
पिसावा के गांव राऊपुर मे किसानों की समस्याए सुनते राजस्व राज्य मंत्री- फोटो : samvad