फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विनेश पर टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-गोरई मार्ग स्थित भ्यामल खेड़ा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें पहलवान विनेश फोगाट पर भाजपा नेता विशाल वार्ष्णेय आनंद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर रोष व्यक्त कर गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि थाना क्वार्सी में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का अपमान राष्ट्र और समाज का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जेल भेजने की मांग उठाई ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की टीका-टिप्पणी न करे।



कहा कि अगर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर किसान नेता सत्यवीर सिंह सत्तो, मास्टर उदयवीर सिंह, प्रधान सचिन नौलखा, चौधरी सुभाष सिंह, प्रहलाद सिंह, नीरज चौधरी, इंद्रवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह पूर्व प्रधान, देवेंद्र सिंह, नाहर सिंह, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें