गौ रक्षा दल क्रांतिकारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गौ सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष पंकज पंडित ने टप्पल स्थित मोहल्ला होली वाला चौक में एक ज्ञापन उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को सौंपा। संगठन का आरोप है कि 20 मार्च को सुबह ट्रक की चपेट में आने वाली यह घटना केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि षड्यंत्र भी हो सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। संगठन ने गो-तस्करी रोकने के लिए विशेष पुलिस कर्मियों की तैनाती, स्व. चंद्रशेखर की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर का “गौसेवा धाम अस्पताल” और 51 फीट की प्रतिमा निर्माण की भी मांग की। इस मौके पर सुनील नागर, अंकुर पमार, योगेश पंडित, पवन शर्मा, अंकित वाल्मीक, शिवम चौहान, नीरज कश्यप, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।