पथवारी मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : samvad
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों ने माता कूष्मांडा के दर्शन किए। धूप, दीप, नारियल एवं चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर में काली माता मंदिर, गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर, एडीए काॅलोनी स्थित देवी मंदिर में भजन-कीर्तन समेत धार्मिक अनुष्ठान हुए।
इनके अलावा हाथरस अड्डा के निकट पथवारी मंदिर, दुबे पड़ाव, रामघाट रोड, सारसौल, भमौला स्थित देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन कर मनौतियां मांगी। शाम को मंदिरों में हुई महाआरती में भक्तों ने माता रानी का गुणगान किया और प्रसाद का वितरित किया।