स्पेशल फ्रूट यानि रम केक
इसे सर्वाधिक मशहूर क्रिसमस केक माना जाता है, जिसे दस हफ्ते पहले ही तैयार कर लिया जाता है। इसमें ड्रायफ्रूट्स व नट्स को ब्रांडी या रम में गलाकर रखा जाता है। जितना समय दिया जाए, उतना अच्छा केक बनता है।
स्टिकी टॉफी पुडिंग केक
खूब सारे खजूर और कैरेमल सॉस डालकर बनाए गए स्टिकी टॉफी पुडिंग केक को क्रिसमस पर काफी पसंद किया जाता है। कैरेमल सॉस और खजूर का कॉम्बो अलग ही स्वाद देता है। यही कारण है क्रिसमस पर इस केक की मांग अधिक होती है।
डेट्स नट लोफ केक
ड्रायफ्रूट व नट श्रेणी में यह बहुत ही पसंद किया जाता है। बारीक कटे खजूर व अखरोट को ब्रेड की लपसी के साथ बेक किया जाता है। इसे गर्म ब्राउन सॉस के साथ सर्व किया जाता है। खाने में इस केक का स्वाद अलग ही होता है।
प्लम केक
प्लम केक एक बेहतरीन केक है जो फ्रूट और ड्राई फ्रूट्स से मिलकर बनता है। इस केक को परंपरागत तरीके से भी तैयार किया जाता है। प्लम केक की क्रिसमस पर सबसे ज्यादा मांग रहती है।
क्रिसमस पर मीठे के तौर पर केक के साथ चॉकलेट भी खाना पसंद किया जाता है। दुकानों पर नट्स, कैरेमल, एलमंड्स, कैश्यू चॉकलेट मिल रहीं हैं। कुछ लोग खास अल्कोहल का इस्तेमाल करवाकर चॉकलेट भी बनवा रहे हैं। दुकानों में एक चॉकलेट के टुकड़े की कीमत 20 से लेकर 25 रुपयेतक है। दुकानों पर क्रिसमस के लिए खास कुकीज भी बिक रहे हैं।
दुकान पर रोजाना करीब 90 किलो केक की बिक्री हो रही है। लोग रिश्तेदारों को देने के लिए छोटे साइज के केक भी बनवा रहे हैं। प्लम केक की मांग ज्यादा है।
-आशीष अग्रवाल, दुकानदार
एक दिन में 10 लोग मिलकर क़रीब 200 केक बना लेते हैं। केक के साथ क्रिसमस चॉकलेट की भी मांग है। क्रिसमस पर केक का काम बढ़ जाता है।
-मुक्ति, बावर्ची
कोरोना के कारण दो साल से घर पर ही केक बनाया था। इस बार बाहर से केक ऑर्डर किया है। घर पर सभी को क्रिसमस का स्पेशल प्लम केक बहुत पसंद है।
-रेनू जॉयस
केक का एडवांस ऑर्डर कर देते हैं, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। केक केसाथ रिश्तेदारों और दोस्तों को तोहफे में देने के लिए चॉकलेट और कुकीज भी खरीदते हैं।
-ऑलिव डी सिंह