फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दौड़ेगी दिल्ली-टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अप्रैल यानी आज से टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली (टीएडी) ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। अब यात्रियों को दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर तीन ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में समय के हिसाब से यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि आज टीएडी गाड़ी दिल्ली से टूंडला की ओर जाएगी। 10 अप्रैल से नियमित तौर पर दिल्ली और टूंडला के मध्य इसका संचालन होगा। टूंडला से दिल्ली (004183) के बीच चलने वाली गाड़ी टूंडला से सुबह 6:15 बजे चलकर सुबह 7:45 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी और 8:40 बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी।
दोपहर 12:25 बजे जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से टूंडला (004184) के मध्य चलने वाली गाड़ी दिल्ली से दोपहर 1:25 बजे चलेगी। अलीगढ़ जंक्शन पर 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे टूंडला की ओर यहां से रवाना होगी। टूंडला जंक्शन पर यह गाड़ी शाम 6:05 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर रहेगा। न्यूनतम टिकट दर 30 रुपये होगी। अलीगढ़ से दिल्ली का किराया 60 रुपये होगा। इससे पूर्व अलीगढ़ से दिल्ली के बीच मार्च माह में एक ईएमयू ट्रेन का संचालन शुरू किया था। वहीं, हाथरस से आने वाली ईएमयू भी अलीगढ़ ठहराव के बाद दिल्ली की ओर रवाना होती है। इस प्रकार अब यात्रियों को अलीगढ़-दिल्ली रूट पर तीन ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें