फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स हटाएं तो थोड़ी सस्ती हो सकती है दाल

Wed, 21 Oct 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमां छूती अरहर की दाल की कीमतों में वैट व मंडी शुल्क भी आग लगा रहा है। हाथरस की दाल मिलों में अरहर की अच्छी क्वालिटी की दाल की कीमत 1600 रुपये क्विंटल है। एक फीसदी का वैट यानी 160 रुपये, 2.50 फीसदी मंडी शुल्क 560 रुपये, 75 रुपये क्विंटल का भाड़ा। तीनों मिला कर 795 रुपये कुंतल के खर्च में हाथरस से अलीगढ़ पहुंचती है एक क्विंटल अरहर की दाल।
विज्ञापन


हाथरस के थोक कारोबारी प्रदीप गोयल बताते हैं कि इस तरह से अलीगढ़ आने पर इसकी कीमत 16,795 रुपये क्विंटल हो जाती है। यदि व्यापारी फुटकर में दाल बेचते हैं तो उन्हें एक क्विंटल में लगभग पौन किलो का घाटा होता है। इसको मिला कर कीमत 16,935 तक पहुंच जाती है।


अब इस पर औसतन 8 रुपये किलो का मुनाफा जोड़ दें तो ये 17,735 रुपये क्विंटल तक पहुंच जाता है इसका दाम। इसी वजह से दाल 177 से 180 रुपये किलो के भाव में मिल रही है। अगर राज्य सरकार दाल की बढ़ती    कीमतों में अंकुश लगाने के लिए कुछ दिनों के लिए वैट और मंडी शुल्क ही हटा दे तो 720 रुपये क्विंटल तक दाम कम हो जाएंगे, जिससे फुटकर में ग्राहकों को  7.20 रुपये प्रति किलो की बड़ी राहत मिल सकती है और दाम कम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें