फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहलीगेट चौराहे : यहां सिर्फ जाम... जाम

विज्ञापन
देहली गेट खैर रोड पर लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देहली गेट चौराहे से लेकर खैर रोड, महावीरगंज, बारहद्वारी और ऊपरकोट मार्ग की संकरी गलियां दिनभर जाम से जूझती रहती हैं। मार्ग की दुकान और प्रतिष्ठानों के बाहर निकले पट्टे, ठेल-ढकेल, फड़ संकरे मार्ग को घेर लेते हैं। ऐसे में विभिन्न वाहनों के साथ ई-रिक्शाओं की जैसे ही संख्या बढ़ती है। वैसे ही जाम लग जाता है। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

प्रसासन द्वारा चलाए जा रहे तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। अमर उजाला ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ यातायात समस्याओं से भरा शहर सप्ताह अभियान चलाया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को देहलीगेट क्षेत्र के मार्गों की पड़ताल की गई। अमर उजाला टीम पहुंची तो पता चला कि देहलीगेट चौराहा काफी संकरा है। यहां से महावीरगंज, खैर रोड, जीटी रोड, ऊपरकोट, बारहद्वारी और चरखवालान क्षेत्र के लिए अलग-अलग संकरे मार्ग हैं। इन मार्गों में दुकान और प्रतिष्ठान के बाहर तीन-तीन फीट तक लोगों ने अपने पट्टे निकाल लिए हैं। इसके बाद ठेल, ढकेल, सब्जी या अन्य फड़ लग जाते हैं। ऐसे में सड़क पर जगह नहीं बचती है। चौराहे-तिराहों पर अगर दोनों तरफ से कुछ वाहन आ जाएं तो जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के जाम की समस्या आज तक प्रशासन व जनप्रतिनिधि दूर नहीं कर पाए हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग जाम में फंसकर परेशान रहते हैं।
- देहलीगेट पर जाम की समस्या सालों से है। अब तो दिमाग में भी यह दर्ज हो गया है कि अगर जल्दी है तो इस तरफ न आएं, क्योंकि कितने घंटे लग जाएं। कोई पता नहीं। आज तक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। - छत्रपाल निवासी देहलीगेट खैर रोड।
विज्ञापन

- देहली गेट चौराहे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग वाहन, ई-रिक्शा से निकलते हैं। यहां से कनवरीगंज, महावीरगंज, चरखवालान, बारहद्वारी क्षेत्र के लिए अगर इधर से उधर लोग निकलें तो चौराहे के जाम में फंसे रहते हैं। लोग पैदल तक नहीं निकल पाते। -सौरभ कुमार निवासी देहली गेट चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें