फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिफेंस कॉरिडोर..निर्माण न कराने वाले तीन आवंटियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर में निवेशकों द्वारा जल्द से जल्द उत्पादन शुरू किया जाए। इसी कड़ी में डिफेंस कॉरिडोर के अंडला नोड में अभी तक तीन निवेशकों को अपने प्लॉटों पर निर्माण शुरू न कराने पर नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आवंटन निरस्त करने पर विचार किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीडा मुख्यालय से टीम प्रगति जानने व समीक्षा के लिए यहां आ रही है।
विज्ञापन





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने 2019 में डिफेंस कॉरिडोर अंडला नोड की नींव रखी गई थी। यहां कुल 26 प्लॉटों में से 24 प्लॉट निवेशकों को आवंटित किए गए हैं। पांच में उत्पादन शुरू हो गया है। तीन में मार्च तक शुरू करने का दावा है। शुक्रवार को मुख्यालय से टीम भी अलीगढ़ पहुंच रही है। टीम डिफेंस कॉरिडोर फेज 2 नोड पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों का जायजा लेने भी जाएगी। वहां बहुत जल्द प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू करानी है।




- डिफेंस कॉरिडोर में निवेश को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए सतत निगरानी, अनुशासनात्मक कार्रवाई व पुन: आवंटन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवंटित भूखंडों पर शीघ्र उत्पादन शुरू हो, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को गति मिल सके। -एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीडा, आगरा
विज्ञापन





शासन की प्रमुख सुविधाएं और प्रोत्साहन

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश को आकर्षक बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से विभिन्न विभागीय अनुमतियां सरल व समयबद्ध रूप से प्रदान की जा रही हैं। निवेशकों को शासन की औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन नीतियों के अंतर्गत पूंजीगत अनुदान, स्टांप ड्यूटी में छूट, विद्युत शुल्क में रियायत तथा रोजगार सृजन से जुड़े प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डिफेंस उत्पादन से जुड़ी इकाइयों को तकनीकी सहयोग, लॉजिस्टिक सपोर्ट व केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें