फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरएमपीयू में कई कोर्स की तारीखें बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के परीक्षा कार्यक्रम में बुधवार को जरूरी बदलाव किए हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कुछ विषयों की परीक्षा तारीखें बदल दी गई हैं। बाकी सभी परीक्षाएं पहले तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन




बीएससी प्रथम सेमेस्टर जूलॉजी की परीक्षा अब आठ जनवरी को सुबह 8.30 से 11 बजे तक होगी। पहले यह 18 दिसंबर 2025 को थी। डीएलआईएस प्रथम सेमेस्टर लाइब्रेरी कैटलॉगिंग (प्रैक्टिकल) अब 24 दिसंबर को सुबह 8.30 से 11 बजे तक होगी। बीए प्रथम सेमेस्टर होम साइंस की परीक्षा अब 19 दिसंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी।



बीए पंचम सेमेस्टर डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के दोनों पेपर अब छह और आठ जनवरी को होंगे। एमए प्रथम सेमेस्टर एजुकेशन प्रथम पेपर की परीक्षा अब छह जनवरी 2026 (मंगलवार) सुबह 8.30 से 11 बजे तक होगी। पहले यह 17 दिसंबर 2025 को थी। यह जानकारी आरएमपीयू के परीक्षा नियंत्रक ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें