फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के निवेशकों की समस्याओं पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित होटल लेमन ट्री में एसआईडीएम एवं डिफेंस कॉरिडोर नोड के निवेशकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें निवेशकों की समस्याओं पर विचार किया गया। यह भी तय किया गया कि एसआईडीएम एवं फिम के पदाधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स (फिम) ने एसआईडीएम के पदाधिकारियों को अलीगढ़ नोड की समस्याओं से अवगत कराया। भूमि पर 25 प्रतिशत अनुदान हटाने, मैप अप्रूवल की फीस अधिक होने आदि पर चर्चा हुई। निवेशकों ने यह भी आग्रह किया कि डिफेंस कॉरिडोर के बड़े प्लेयर की फैक्टरी में अलीगढ़ नोड के निवेशकों का भ्रमण कराने की पहल की जाए। फिम के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा ने सुनील मिश्रा एवं अमूल्य मोहन का स्वागत किया। नवनीत वार्ष्णेय ने निवेशकों का परिचय कराया। कोऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रशांत गोयल, मनीष बंसल, अभिषेक जिंदल, चंदन अग्रवाल, तरुण सक्सेना, तबिश, अनुपम प्रसाद, पारस अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें