कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई।
अलीगढ़ में गंगीरी के गांव समैना में कुत्तों ने एक हिरण को नोंच-नोंचकर मार डाला। लोगों ने हिरण के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेतों पर घूमने गए थे। वहां देखा कि कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई। रजनीश, सतीश, विपिन,रोहित शर्मा, नितेश माहेश्वरी, मोहित बघेल आदि ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।