फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरोपियों के घर पर पुलिस ने चलवाया बुलडोजर, हत्या के बाद से चल रहे फरार

Sat, 15 Jul 2023 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगला दरबर निवासी नरेंद्र की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके पुत्रों सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें तीन अज्ञात हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नरेन्द्र हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर ध्वस्त करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में गोरई मोड़ पर बृहस्पतिवार रात नरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या में फरार आरोपियों के मकान पर शुक्रवार रात पुलिस ने बुलडोजर चलवा दिया। बुलडोजर ने आरोपियों के घर के गेट की दीवार, चबूतरा व छज्जा को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गोरई मार्ग पर दोनों ओर से यातायात भी बंद रखा गया।

विज्ञापन


नगला दरबर निवासी नरेंद्र की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने पूर्व प्रधान व उसके पुत्रों सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें तीन अज्ञात हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए करीब 18 लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन मृतक के घर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। घर के गेट दीवार, चबूतरा व छज्जा को ध्वस्त कर दिया गया। सीओ इगलास डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस के सामने नहीं आए तो उनके मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

मृतक के भाई उदयवीर सिंह ने दरबर निवासी करन, अर्जुन, अंकित पुत्र गीतम सिंह, पूर्व प्रधान सोनिया पत्नी गीतम सिंह, अरविंद उर्फ आनू पुत्र करन सिंह निवासी बरौला, दीपू पंडित पुत्र कालीचरन सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें