फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कुत्तों ने हिरण पर किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला

Sat, 15 Jul 2023 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई।
विज्ञापन
हिरण के शव को दफन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गंगीरी के गांव समैना में कुत्तों ने एक हिरण को नोंच-नोंचकर मार डाला। लोगों ने हिरण के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेतों पर घूमने गए थे। वहां देखा कि कुत्तों का झुंड एक हिरण को नोंचकर खा रहा था। पुष्पेंद्र ने कुत्तों को भगाकर घटना की सूचना हिंदू जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक हिरदेश यादव को दी। हिरदेश जिला प्रचार प्रमुख राजा यादव के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने हिरण के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक हिरण की मौत हो गई। रजनीश, सतीश, विपिन,रोहित शर्मा, नितेश माहेश्वरी, मोहित बघेल आदि ने गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें