फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली का तोहफा होगा जेल रोड ओवर ब्रिज

Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दीपावली का तोहफा होगा जेल रोड ओवर ब्रिज - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
इस बार दीपावली 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी। अगर काम अपनी वर्तमान रफ्तार से चला तो बहुप्रतीक्षित जेल रोड ओवर ब्रिज अलीगढ़ वालों के लिए अबकी दीपावली का सबसे बड़ा तोहफा होगा। इस पुल पर अब केवल दस फीसदी का काम बाकी रह गया है, जिसे 20 से 25 दिन में पूरा करने में दम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



तस्वीर महल से रेलवे ट्रैक की ओर से दो जगहों पर बीम भरने का काम हो रहा है। इसको 10 दिन में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद पुल में कुछ जगहों पर सीमेंट ब्लाक से इसके किनारे बनाए जा रहे हैं, जिसमें बने बनाए सीमेंट के ब्लाक आपस में जोड़ कर लगाए जा रहे हैं।

तस्वीर महल और नुमाइश की ओर पुल को सड़क से मिलाने का काम भी जारी है। मिट्टी भरने के साथ सड़क के दोनों किनारों पर सीमेंट ब्लाक जोड़ने का काम चल रहा है। पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों ने बताया कि नुमाइश मैदान की ओर से कुछ लोगों के विरोध के कारण पुल की सड़क के किनारों को बनाने के लिए सीमेंट के ब्लाक नहीं लग पा रहे हैं। जिससे काम लेट हो रहा है। जहां कोई विरोध नहीं है वहां किनारे बन चुके हैं। रेलवे ट्रैक के ऊपर का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


तस्वीर महल से दोपहिया वाहन पुलिस कैंटीन के सामने तक पुल में जाने लगे हैं। यहां पर एक पिलर को जोड़ दिया जाए तो दोपहिया वाहन पुल पार कर नुमाइश मैदान की ओर पहुंचने लगेंगे। शुक्रवार को टैक्नीकल इंजीनियर हितेंद्र कुमार वर्मा पिलरों की बीम भरवाने का काम करा रहे थे। गौर हो कि 30 जून तक इस पुल को चालू होना था लेकिन ये काम चार महीने लेट हो गया है। 

जेल रोड ओवर ब्रिज
1-जेल रोड ओवर ब्रिज की कुल लंबाई 733 मीटर और इसके रोड की चौड़ाई 7.50 मीटर 
2-ये ओवर ब्रिज टू लेन है, सुरक्षा के लिए जेल की ओर डेढ़ मीटर ऊंची लोहे की दीवार बनेगी
3-तस्वीर महल की ओर ब्रिज में नौ पिलर है, अब केवल एक जोड़ पर बीम भरने का काम बाकी 
4-नुमाइश मैदान की ओर आठ पिलर है, अब नुमाइश की ओर पुल को सड़क से मिलाया जाना है
5-रेलवे ट्रैक पर पुल गाटर 39 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़ा है, ये हिस्सा बन कर तैयार
6-जुलाई 2015 में इस रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी मिली, सितंबर 2015 में काम शुरू हुआ है
7-31 करोड़ रुपये के कुल बजट में 22 करोड़ राज्य सेतु निगम और 9 करोड़ रेलवे खर्च कर रहा

जेल रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है। लगभग 20-25 दिन में बाकी काम पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि अक्तूबर में दीपावली से पहले पुल चालू हो जाएगा। ये पुल दीपावली पर शहर वालों के लिए बड़ा तोहफा होगा। 
विज्ञापन

-आरके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर राज्य सेतु निगम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें