फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत..

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

जीटी रोड स्थित एक स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ कर्मचारी की पत्नी ने थाना बन्नादेवी में शिकायत की है। इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में रहने वाली महिला का कहना है कि डायरेक्टर द्वारा 14 सितंबर को उनके आवास पर तीन लोगों को भेजा गया।

वे लोग एक लेटर रिसीव कराना चाहते थे, जिसे मैने यह कहते हुए रिसीव करने से मना कर दिया कि इसे मेरे पति ही रिसीव करेंगे। महिला का आरोप है कि वे लोग दोबारा उनके पास आए और लेटर रिसीव करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इस क्रम में वे लोग गाली-गलौज करने लगे। मैं डर कर कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला ने मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उनका यह भी कहना है कि यदि उनके या उनके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार डायरेक्टर एसएन सिंह होगे। वहीं स्कूल के डायरेक्टर एसएन सिंह ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अनुशासनहीनता के मामले में महिला के पति को निलंबित कर दिया गया है। वह स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसलिए उनके घर पर कर्मचारियों को लेटर रिसीव कराने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें