फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA Anil Parashar: कोल विधायक पर हुए हमले का फैसला नौ दिसंबर को, बहस हुई पूरी, यह है मामला

Fri, 29 Nov 2024 11:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अनिल पाराशर को 2012 में गोली मारी गई थी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। इस मामले में पुलिस ने अनिल पाराशर के रिश्तेदार मनीष पचौरी पर हमला कराने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
कोर्ट प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से भाजपा नेता अनिल पाराशर के कोल विधायक निर्वाचित होने से पहले हुए हमले के मुकदमे में 28 नवंबर को बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई। अदालत ने निर्णय सुनाने के लिए 9 दिसंबर की तारीख नियत की है। यह मुकदमा सत्र न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


यह घटना अगस्त 2012 की है। अनिल पाराशर उस समय तक वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष थे। उसी दौरान उन्हें गोली मारी गई थी। इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। इस मामले में पुलिस ने अनिल पाराशर के रिश्तेदार मनीष पचौरी पर हमला कराने का खुलासा किया था। जिसमें दो सुपारी शूटर जितेंद्र व अशोक भी गिरफ्तार हुए। 

इस मुकदमे का ट्रायल जिला जज की अदालत में चल रहा है। गवाही पूरी होने के बाद बहस की प्रक्रिया चल रही थी। इस मामले में बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीजीसी फौजदौरी चौ.जितेंद्र सिंह के अनुसार अब निर्णय के लिए अदालत ने 9 दिसंबर तारीख नियत कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें