फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कर्ज में डूबे युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बूढ़ा गांव में एक युवक ने बृहस्पतिवार की दोपहर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पत्नी का कहना है पति पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसके कारण वह परेशान चल रहे थे। परिजनों ने शव का बिना कोई पुलिस कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव के हरेंद्र सिंह (35) की पत्नी राखी ने बताया कि उनके पति हरेंद्र पर गांव के ही कुछ लोगों का करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्जा हो गया था, जिसके कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान रहने के साथ गुमसुम रहते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3-00 बजे उन्होंने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, वह खेतों में काम करने गई थी, जब मुझे व परिवार वालों को पता चला तो परिजनों ने शव को उतारकर उसका शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। हरेंद्र ने दो बच्चों और पत्नी को बिलखते छोड़ा है। थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें