फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गभाना क्षेत्र के गांव सैमला में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की बहन ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें जहर देकर मार दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला को किसी जहरीले कीड़े ने काटा है, जिससे मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूल रूप से संभल निवासी 80 वर्षीय मीरा पत्नी धर्मवीर वर्तमान में अपने मायके सैमला में अपने भाई गिर्राज के साथ रह रहीं थीं। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले भाई की भी मौत हो चुकी है। मंगलवार की रात्रि महिला की मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसकी बहन किरन बाला पहुंची तो उन्होंने महिला के जेठ के लड़के अमित पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें