फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद में मंदिर की दीवार ढहने से बालक की मौत

Thu, 15 Feb 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मनीपुर में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के दौरान मंदिर की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई। इस बच्चे का पिता कांवड़ लाकर परिवार के सदस्यों के साथ इस मंदिर में जलाभिषेक करने गया था। जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और आनन फानन दीवार के मलबे को हटावा गया लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत से पूरा परिवार बदहवास हो गया है।

गांव मनीपुर निवासी ऐदलसिंह पुत्र गजराज सिंह बघेल मंगलवार को गांव के अन्य लोगों के साथ कावड़ भरने नरौरा के गंगा घाट गया था। बुधवार की सुबह उसके गांव लौट आने की जानकारी होने पर परिवार की महिलाएं व  ऐदलसिंह के तीनों पुत्र अंकित, विशाल व विष्णु भी मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए।  
विज्ञापन


ऐदलसिंह तीन मंदिरों पर जलाभिषेक करने के बाद गांव के ही शिव मंदिर, धर्मशाला पर जलाभिषेक करने पहुंचा। इसी दौरान समय सुबह लगभग 7.30 बजे मंदिर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दीवार के सहारे खड़ा उसका पुत्र अंकित (10) मलबे के नीचे दब गया। इसकी जानकारी होने पर गांव की सैकड़ों लोग मंदिर पर पहुंच गए।
विज्ञापन



आनन फानन मलबे को हटा कर बच्चे को बाहर निकाला गया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने डाक्टर को बुलवा कर बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष विनोद पवार, एलआईयू इंस्पेक्टर देवीराम व क्षेत्रीय लेखपाल एवं ब्लाक प्रमुख मुकेश कुमार भी मौके पर पहुच गए। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। अंकित की मौत के बाद गांव के लोग शोक में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों ने अंकित के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें