फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना टप्पल के गांव नूरपुर में गत रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित मृतका के पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मथुरा जिले के थाना सुरीर के गांव नयाबास निवासी रजिया पुत्री करुआ की शादी एक वर्ष पूर्व टप्पल थाना के गांव नूरपुर निवासी गुलजार पुत्र उमर मोहम्मद के साथ हुई थी। रजिया के साथ ही उसकी बहन रजनी की शादी इरफान के साथ उसी घर में हुई थी। बताया जा रहा है कि रजिया एक सप्ताह पूर्व ही अपने मायके से वापस ससुराल लौटी थी। बीती रात करीब 12 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे टप्पल के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रजिया के मायके पक्ष के लोग नूरपुर पहुँच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिया को अतिरिक्त दहेज़ के लिए उत्पीड़ित किया जाता था। इसी के चलते विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई है। सूचना पाकर टप्पल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतका के पति गुलजार को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। दूसरी ओर मृतका के ससुरालीजनों का कहना है कि रजिया का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें