चंडौस में आयोजित वेद कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
कस्बे में आयोजित वेद कथा के दूसरे दिन मुख्य वक्ता टीकम सिंह, रवीश कुमार और अल्का आर्य ने भगवान कृष्ण के वास्तविक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानवश कृष्ण को ‘माखन चोर’ कहकर उनके चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जबकि उनका असली स्वरूप समझने के लिए महाभारत का अध्ययन करना आवश्यक है। वक्ताओं ने बताया कि महाभारत में भगवान कृष्ण ने अधर्म और अन्याय के खिलाफ खड़े होकर धर्म की स्थापना की और समाज को सही दिशा दिखाई। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. सिद्धार्थ आर्य, डॉ. ज्योति आर्य आदि मौजूद रहे।