फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच परिवारों में मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बीता रविवार काला दिन साबित हुआ। अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों के पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंपा।
विज्ञापन

गांधीपार्क थाना क्षेत्र की नौरंगाबाद छावनी स्थित कुम्हार वाली गली के रहने वाले 20 वर्षीय सूरज पुत्र अरूण जाटव शनिवार शाम मजदूरी कर वापस घर लौटते समय छर्रा अड्डा पुल के नीचे रेल पटरी को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज को जेएन मेडिकल कालेज में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया। यहां रविवार तड़के उनकी मौत हो गई। सूरज छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्वार्सी थाना क्षेत्र के महेशपुर फाटक पर शनिवार रात को नगला पटवारी गली नं 15 निवासी 26 वर्षीय मुनब्वर पुत्र मुनीर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों को रविवार सुबह हादसे की जानकारी हुई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर स्थित प्रद्युम्मन नगर में रहने वाली नीतू देवी (45) पत्नी रामप्रताप ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। रविवार को महिला का पोस्टमार्टम हुआ। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के मुताबिक महिला ने खुदकशी क्यों की इस बात का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल उसके मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पिसावा थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर में एक किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। 30 वर्षीय हरीबाबू पुत्र बलवीर सिंह घर में शनिवार रात सो रहे थे। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। परिवार वाले रात को ही उनको बायगीरों के पास लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिवार वाले जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। रविवार सुबह उपचार के दौरान हरीबाबू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के भांकरी मार्ग पर आठ सितंबर को सड़क हादसे में घायल मजदूर की रविवार को उपचार के दौरान इलाके के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। राजकुमार अहेरिया (35) पुत्र महीपाल निवासी मुकटपुर, लोधा मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। मुकटपुर राइट नहर के पास बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। घटना से मृतक की छह बेटी, एक बेटे व अन्य परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें