नलकूप में बिजली न आने पर किसान नलकूप का तार ठीक करने लगे। उसी दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गए। जानकारी होने पर परिवार वाले उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रविवार की सुबह हस्तपुर गांव में नलकूप का तार ठीक करते समय करंट लगने से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव हस्तपुर निवासी 60 वर्षीय शिवराम सुबह साढ़े छह बजे पशुओं के लिए चारा लाने अपने खेतों पर गए थे। इसी दौरान नलकूप में बिजली न आने पर वह नलकूप का तार ठीक करने लगे। उसी दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गए।
जानकारी होने पर परिवार वाले उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनके दो बेटे व चार बेटियां हैं, जिनमें दो बेटियां अविवाहित हैं। संवाद