शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस के बाहर खड़े दो लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना पिसावा के गांव बुलाकीपुर निवासी मोहर सिंह (59) हाथरस रोड स्थित गांव बेलौठ में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार की रात अपने एक साथी के साथ गेस्ट हाउस के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मोहर सिंह को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।