फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृहक्लेश में फंदे पर लटककर जान दी

Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात गांव खरई में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फंदे पर लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के इन्कार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन




खरई गांव निवासी विनोद कुमार (40) पुत्र डोरीलाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे। अपनी पत्नी बबली और पांच बच्चों संग अलग मकान में रहते थे। शराब पीने को लेकर उनका कई दिन से पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। सोमवार की शाम मां मीना देवी समझाने पहुंचीं, लेकिन बेटे को समझाने में असफल रहने पर बहू और बच्चों को अपने घर लिवा ले गईं।



मंगलवार की सुबह बबली अपने घर पर सफाई आदि करने के लिए लौटीं तो पति विनोद का शव बरामदे में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। इस पर वह जोरों से चीखते हुए बाहर की ओर भागीं। शोर सुनकर आसपास के निवासी और परिवार वाले भागते हुए घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें