फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I am alive: जिंदा आदमी का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, खुद को जिंदा साबित करने के लिए पीड़ित ने दिया शपथ पत्र

Tue, 21 Jan 2025 11:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिंदा आदमी का ही मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया गया। अब वह जिंदा आदमी अपने को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कैलाश चंद्र - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दादों के एक जूनियर हाईस्कूल संचालित करने वाली सोसाइटी की प्रबंध समिति पर कब्जा करने के मकसद से पूर्व प्रबंधक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर उप निबंधक फर्म एवं चिट फंड्स में दाखिल कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पूर्व प्रबंधक ने अपने जीवित होने के शपथपत्र के साथ उप निबंधक से शिकायत की है। साथ ही एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह है मामला
दादों के नवाबपुर गांव के निवासी कैलाश चंद्र शिव शक्ति सेठ नौबत सिंह जूनियर हाईस्कूल सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक हैं। आरोपियों ने इनका मृत्यु प्रमाण पत्र अतरौली की ग्राम पंचायत डौकेली के नाम से तैयार करवा लिया। इस प्रमाण पत्र पर मृतक का नाम कॉलम में कैलाश चंद्र उम्र 46 वर्ष और मृत्यु की तिथि 23 दिसंबर 2023 दर्शाई है।

पता वही है जो कैलाश चंद्र का है और कैलाश चंद्र का आधार कार्ड नंबर भी अंकित किया गया है। मृत्यु के कॉलम में कैलाश चंद्र की मौत नवाबपुर में होना दिखाया गया है। यह प्रमाण पत्र 16 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। इस पर दर्शाया गया बार कोड को भी स्कैनर स्कैन नहीं कर रहा है। मामले की जानकारी जब कैलाश चंद्र को हुई तो वह उप निबंधक के क्षेत्रीय कार्यालय आगरा पहुंचे। यहां पर उनसे खुद को जीवित साबित करने के लिए शपथ पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया।

पूरे अतरौली तहसील में डौकेली नाम से कोई ग्राम पंचायत नहीं है। इस नाम से जो मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया है वह फर्जी है। यह कहां और किन लोगों ने बनाया है, जांच का विषय है। - सुरेश चंद्र, एडीओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें