फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौसी के घर रह रहा था काफी समय से

Sun, 10 Dec 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक अपने मौसा सुरेश के यहां काफी समय से रह रहा था। उसका शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ से लटका मिला। तहरीर में किसी अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक ओमवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव अमृतपुर असदपुर में 9 दिसंबर की सुबह गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव में अपनी मौसी के यहां काफी समय से रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रधान पति सत्येंद्र कुमार पुत्र ग्याप्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनके गांव निवासी सुरेश पुत्र भूदेव सिंह के साढ़ू का बेटा ओमवीर सिंह (24) पुत्र स्व. गुरुपाल निवासी गांव नगला विके थाना रिजोर जिला एटा अपने मौसा सुरेश के यहां काफी समय से रह रहा था। उसका शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ से लटका मिला।

तहरीर में किसी अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि शव पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। गांव वालों ने भी किसी दुश्मनी आदि का जिक्र नहीं किया है, फिर भी मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें