इफको द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एकड़ फसल पर ड्रोन से निशुल्क रूप से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का छिड़काव कराया जा रहा है। अब तक क्षेत्र में गांव बिलारा, ताजपुर, जटोई, भुर्रका, गहचौली, गुखरौली, मई, सरौठ आदि में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशकों का छिड़काव हो चुका है।
हाथरस जिले में ड्रोन के जरिये नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और कीटनाशकों का छिड़काव शुरू कराया गया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान इफ्को ने 9 दिसंबर को ड्रोन के माध्यम से बिसावर व तसींगा में किसानों की फसलों में निशुल्क रूप से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका और अन्य कीटनाशकों का छिड़काव कराया। नजारा देखने के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। मौके पर कई भाजपा नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इफको एफडी जयदेव ने बताया कि इफको द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक एकड़ फसल पर ड्रोन से निशुल्क रूप से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र में गांव बिलारा, ताजपुर, जटोई, भुर्रका, गहचौली, गुखरौली, मई, सरौठ आदि में भी ड्रोन के जरिए कीटनाशकों का छिड़काव हो चुका है। ड्रोन पायलट की भूमिका सूर्यदेव यादव ने निभाई। कृषि विभाग से मोनू सिंह, नोडल अधिकारी सोनू आर्या, भाजपा नेता अरविंद चौधरी, राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, जगदेव आर्य मौजूद रहे।