फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में किबाड़ के पीछे खूंटी पर लटका मिला किशोरी का शव, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

27 मार्च 2021 को वह खेत पर काम करने गई थीं। तब भी किशोरी घर पर अकेली थी। उस दिन नामजदों ने घर में घुसकर किशाेरी को बदनीयत से दबोच लिया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली कोतवाली के गांव भोजपुर में किशोरी (16) का शव उसके ही घर में किवाड़ के पीछे खूंटी पर लटका मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव भोजपुर निवासी कश्मीरी देवी पत्नी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बड़ी बेटी आरती के साथ खेतों पर काम करने गई थी। शाम को करीब सात बजे वह घर लौटी, तो देखा उनकी छोटी बेटी का शव किवाड़ के पीछे दुपट्टे के सहारे खूंटी पर लटका हुआ था। घर का कुछ सामान भी टूटा पड़ा था। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही वीरपाल व वीरेश के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के आधार पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जरूरी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मोहसिन खान, सीओ
विज्ञापन


दो साल पहले घर में घुसकर की थी मारपीट
कश्मीरी देवी ने बताया कि 27 मार्च 2021 को वह खेत पर काम करने गई थीं। तब भी किशोरी घर पर अकेली थी। उस दिन नामजदों ने घर में घुसकर किशाेरी को बदनीयत से दबोच लिया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने निशा को पीटा था। पीड़िता ने तब भी पुलिस से शिकायत की थी, मगर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय महज शांति भंग में कार्रवाई कर आरोपियों को छोड़ दिया था। आरोप है कि तभी से आरोपी पीड़ित पक्ष को धमकी दे रहे थे। पुलिस से शिकायत के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें