फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 04 Nov 2024 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चामड़ मोहल्ला निवासी वर्षा का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी छोटी बहन अनीता ने मायके खोड़ा हजारे, हाथरस में दी। इस पर मायके वाले पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की सुबह चामड़ मोहल्ले में एक विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को खबर दे दी। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ गभाना डीएन मिश्रा और कोतवाल हरिभान सिंह ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य एकत्र करवाए। सीओ का कहना है कि परिवार कुछ भी बताने का तैयार नहीं है। दोनों पक्ष कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन


चामड़ मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय वर्षा पत्नी पंकज दिवाकर का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी छोटी बहन अनीता ने मायके खोड़ा हजारे, हाथरस में दी। इस पर मायके वाले पहुंच गए और हंगामा करने लगे। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. डीएस भारती सहित अन्य लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कराया।

हाथरस के मजरा खोड़ा हजारे निवासी बनी सिंह की दो बेटियों वर्षा और अनीता की शादी वर्ष 2017 में चामड़ मोहल्ला निवासी पंकज और श्यौरतन सिंह के साथ हुई थी। वर्षा अपने पीछे छह वर्षीय बेटी व चार वर्षीय बेटे को छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें