सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली मारी गई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
रविवार की सुबह मथुरा रोड पर टहल रहे एक पूर्व प्रधान को करबन नदी के पास बाइक सवार हमलावर गोली मारकर भाग निकले। गोली उनकी पीठ से होते हुए पेट में जा धंसी। अलीगढ़ में ऑपरेशन के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
घायल पदम सिंह पुत्र नरपति सिंह मूल रूप से सदा का वास थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद के निवासी हैं। अपनी बहन कमला पत्नी गोपीराम के पास रह रहे थे। मौजूदा समय मेें मथुरा रोड पर अपना मकान बनवा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था।
सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली मारी गई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।