थाना क्षेत्र के गांव आर्यनगर में शुक्रवार शाम घर से निकले 30 वर्षीय युवक शशि का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों घर के पास निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में मिला।
स्थानीय लोगों व परिजनों ने बताया है कि युवक नशे का आदी था। शुक्रवार की शाम को घर के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। दूसरे दिन सुबह मृत हालत में पास में निर्माणाधीन मकाने के पांच फीट गहरे गड्ढे में मिला। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, मामले की जांच की जा रही है।