फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नलकूप के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव खेड़ा किशन में शुक्रवार सुबह नलकूप के पास एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान गांव के राहुल कुमार (30) पुत्र हरज्ञान सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई गौरव ने बताया कि राहुल बृहस्पतिवार की रात 10 बजे तक घर पर मौजूद था, इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह गांव का करण जब अपने नलकूप के पास चारा काटने गया तो राहुल मृत हालत में खेत के पास पड़ा मिला। जानकारी होने पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

परिजनों का आरोप है कि राहुल के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका और गहरा गई है। परिजनों का कहना है कि राहुल की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, लेकिन उसकी मौत सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है। राहुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वह ग्राम प्रधान के यहां पशुपालन का कार्य करता था। थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें