थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह मटमैले और हरे रंग की दो टी-शर्ट, उसके ऊपर चेकदार शर्ट, काले और गहरेे हरेे रंग के दो लोअर पहने हुए है, उसकी जेब सेे निकले कुछ कागजों के आधार पर थाना टांडा रामपुर, बाजपुर उत्तराखंड में संपर्क कर शिनाख्त कराने केे प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के बाजपुर की कोसी नदी से बदरपुर लेकर आए एक ट्रक में शुक्रवार को एक युवक की लाश भी दबी चली आई। 190 किलोमीटर की दूरी तय कर करके पहुंचे ट्रक को जब खाली किया जा रहा था तब इसका पता चला। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच की जा रही है कि यह हादसा है या हत्या की घटना।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ के क्वार्सी के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी आमिर ट्रक चालक है और वह उत्तराखंड के बाजपुर से बृहस्पतिवार को बदरपुर लादकर अलीगढ़ के लिए चला था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3:00 बजे वह एफएम टावर के समीप अमरदराज नामक व्यक्ति के यहां बदरपुर को खाली कर रहा था। आधा ट्रक खाली होने के बाद बदरपुर के बीच से एक युवक का शव निकला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह मटमैले और हरे रंग की दो टी-शर्ट, उसके ऊपर चेकदार शर्ट, काले और गहरेे हरेे रंग के दो लोअर पहने हुए है, उसकी जेब सेे निकले कुछ कागजों के आधार पर थाना टांडा रामपुर, बाजपुर उत्तराखंड में संपर्क कर शिनाख्त कराने केे प्रयास किए जा रहे हैं। एक आशंका जेसीबी से बदरपुर भरते समय उसके जिंदा दफन होने की है, साथ किसी ने हत्या कर तो बदरपुर के बीच नहीं दबा दिया, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी सही स्थिति स्पष्ट होगी।