फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: महंगाई के बावजूद सोने-चांदी की राखियों की मांग, 500 से लेकर 10 हजार तक बिकीं

Sat, 09 Aug 2025 01:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंहगाई बेशक है, पर रक्षाबंधन पर बहनों ने अपने भाईयों के लिए सोने और चांदी से बनी राखियां भी खरीदीं। चांदी की राखी 500 रुपये से दो हजार रुपये तक बिकी, जबकि सोने की राखी एक ग्राम की 10 हजार रुपये तक में बेची गई।
विज्ञापन
शोरूम में सोने, चांदी की राखियां पसंद करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सोने की कीमत 99200 प्रति 10 ग्राम तक है और चांदी की कीमत 117000 प्रति किलो है। इसके बावजूद रक्षाबंधन पर सोने-चांदी से जड़ित राखियों की खासी मांग रही। बाजार में चांदी की राखी 500 रुपये से दो हजार रुपये तक बिकी, जबकि सोने की राखी एक ग्राम की 10 हजार रुपये तक में बिकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ज्वेलरी कारोबारी देवेश वी राजन कहते हैं कि आगरा चांदी की राखियों का बड़ा बाजार है। चांदी की राखियों की इस बार अच्छी मांग रही। मुंबई और गुजरात से भी सोने और चांदी की बनी हुई राखियां आईं।

सोने या चांदी की राखी संभालकर रख ली जाती हैं। - कविता मित्तल निवासी बेगम बाग

विज्ञापन

कई राखियां इकट्ठी होने पर इनके आभूषण बनवाए जा सकते हैं। एक निवेश बन जाता है।- सोनिया माहेश्वरी निवासी ब्रह्मनपुरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें