फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पोखर के किनारे मिले दो दोस्तों के शव, पास में मिलीं कीटनाशक की पुड़िया

Sat, 25 Feb 2023 04:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव धुर्रा प्रेमनगर के रहने वाले दो दोस्त घर से अचानक गायब हो गए। अगले दिन दोनों की लाश पोखर के पास पड़ी हुई मिली। दाेनों के जहर खाने का अंदेशा है क्योंकि शवों के पास कीटनाशक की पुड़िया भी मिली हैं।
विज्ञापन
मृतक दोस्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली में पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव धुर्रा प्रेमनगर के जंगल में पोखर के किनारे दो दोस्तों के शव मिलने से अफरातफरी मच गई। शवों के पास कीटनाशक की पुड़िया भी मिली हैं। इससे जहर खाकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन




गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी 22 वर्षीय विकास जाट पुत्र श्याम सिंह व 19 वर्षीय आंसू शर्मा उर्फ गहरी पुत्र रिंकू शर्मा आपस मे दोस्त थे। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे से दोनों घरों से गायब थे। परिजनों ने काफी तलाश किया, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोग पोखर की तरफ गए तो करीब 20 मीटर की दूरी पर दोनों के शव मिले।
विज्ञापन


सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवों के पास कीटनाशक दवाओं के खाली रैपर मिले। इससे आशंका है कि दोनों ने जहर का सेवन किया हो। शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान भी नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस के द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाया गया। एसपीआरए पलाश बंसल ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बिसरा जांच को भेजा जाएगा। इस मामले में कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें