अलीगढ़ में इगलास के प्राथमिक विद्यालय-एक में दावत होने पर सहायक अध्यापक एदल सिंह को निलंबित कर दिया गया। विद्यालय में वैवाहिक वर्षगांठ पर रिश्तेदारों को दावत दी गई थी। इसकी शिकायत की गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दावत बंद करा दी।
खंड शिक्षाधिकारी इगलास ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कार्यक्रम करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। खंड शिक्षाधिकारी की जांच आख्या पर सहायक अध्यापक एदल सिंह को बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया।