फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज के लिए बहू को पीटा, जान से मारने की दी धमकी, पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 07:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पत्नी ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पति सहित सास, देवर, देवरानी अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले भी पीटा था, जिस पर मायके वाले समझाकर गए थे। फिर से ससुराल वालों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास में गांव बोबला निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।

विज्ञापन

 
पीड़िता रीना देवी पुत्री श्रीपाल सिंह निवासी नगला जंगला मजरा कजरौठी थाना सादाबाद जिला हाथरस के अनुसार उनकी शादी बोबला निवासी जितेंद्र सिंह के साथ 16 मई 2009 को शादी हुई थी। उनके एक बेटा है। शादी के बाद से पति सहित सास, देवर हरेंद्र, देवरानी आशा देवी अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले भी पीटा था, जिस पर मायके वाले समझाकर गए थे। 

5 फरवरी की सुबह आठ बजे के करीब फिर से ससुराल वालों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल के अनुसार पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें