पत्नी ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पति सहित सास, देवर, देवरानी अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले भी पीटा था, जिस पर मायके वाले समझाकर गए थे। फिर से ससुराल वालों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
अलीगढ़ के इगलास में गांव बोबला निवासी एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता रीना देवी पुत्री श्रीपाल सिंह निवासी नगला जंगला मजरा कजरौठी थाना सादाबाद जिला हाथरस के अनुसार उनकी शादी बोबला निवासी जितेंद्र सिंह के साथ 16 मई 2009 को शादी हुई थी। उनके एक बेटा है। शादी के बाद से पति सहित सास, देवर हरेंद्र, देवरानी आशा देवी अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले भी पीटा था, जिस पर मायके वाले समझाकर गए थे।
5 फरवरी की सुबह आठ बजे के करीब फिर से ससुराल वालों ने पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल के अनुसार पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।