फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की टक्कर में बेटी की मौत, भतीजे सहित दंपती घायल

Mon, 09 Jun 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब पांच बजे सोमना-खैर मार्ग पर हीरापुर के पास दो बाइकों की सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा कस्बे के झुमका निवासी राजकुमार सिंह अपनी पत्नी गुड़िया, बेटी मीनाक्षी और भतीजे नितिन के साथ शनिवार को खैर कोतवाली के गांव नहरौला में शादी समारोह में शामिल हाेने पहुंचे थे। रात में शादी में शामिल होने के बाद बाइक पर ही चारों अपने घर के लिए लौट रहे थे।
रविवार की सुबह करीब पांच बजे सोमना-खैर मार्ग पर गांव हीरापुर के पास पहुंचे तभी सोमना की ओर से तेज गति से आई बाइक से सामने से उनकी बाइक की जबर्दस्त टक्कर हो गई। इससे चारों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां मीनाक्षी (15) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजन को खबर दी तो वह भी अलीगढ़ पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद मीनाक्षी के शव को परिजन अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें