फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र रोलर हॉकी टीम की कप्तान बनीं दानिया, सारिका उप कप्तान

विज्ञापन
चयनित रोलर हॉकी गर्ल्स की पूरी टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर की छह लड़कियों ने राष्ट्रीय रोलर हॉकी प्रतियोगिता और राष्ट्रीय डर्बी प्रतियोगिता में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। उप्र रोलर हॉकी टीम की कप्तान और उप कप्तान पद पर अलीगढ़ जिले का ही कब्जा रहा। दानिया खान को कप्तान चुना गया है तो सारिका शर्मा उप कप्तान बनाई गई हैं। इसके अलावा, सारिका शर्मा की बड़ी बहन गीतिका शर्मा भी राष्ट्रीय रोलर डर्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गई हैं। सभी खिलाड़ी अलीगढ़ से तीन अप्रैल को चंडीगढ़ रवाना होंगी।
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया चार अप्रैल से चंडीगढ़ में राष्ट्रीय रोलर हॉकी और रोलर डर्बी प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। एबीके गर्ल्स स्कूल की दानिया खान उप्र रोलर हॉकी टीम की कप्तान चुनी गई हैं। टीम में उपकप्तान चुनी गईं सारिका शर्मा की बड़ी बहन गीतिका शर्मा रोलर डर्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। इनके अलावा रोलर हॉकी प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ से जरगुल आजम, सैयद लाइबा, अलिशबा नवाजिश, इमान रिजवी का भी चयन हुआ है। इन सभी का चयन एक महीने पहले नोएडा में आयोजित ट्रायल के दौरान हुआ है। सभी खिलाड़ी तीन अप्रैल को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रही हैं। रोलर हॉकी टीम में बिजनौर की तीन लड़कियां चयनित हुई है, जिनमें शालिनी रावत, सारिका रावत और तनिष्कधारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें