फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट एरिया में शादी के जश्न में रखी डांस पार्टी

विज्ञापन
मोहल्ला सराय सुल्तानी गली तांबा शाह में शराब के नशे में हुई डांस पार्टी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सौ फीसदी लॉकडाउन व कंटेनमेंट एरिया सराय सुल्तानी में मंगलवार (26 मई) की रात में शादी के जश्न में खुल्लम-खुल्ला डांस पार्टी का आयोजन हुआ। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर व पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार, थाना सासनी गेट का सराय सुल्तानी इलाका कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण कंटेनमेंट एरिया घोषित है। थाना क्षेत्र बुधवार रात तक के लिए सौ फीसदी लॉकडाउन घोषित था। बावजूद इसके सराय सुल्तानी निवासी पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी जाहिद उर्फ चोर भाई (थाना सासनी गेट का हिस्ट्रीशीटर/एचएस नंबर 18 ए) ने 30 मई को प्रस्तावित अपने बेटे की शादी के जशभन में 26 मई की रात घर के दरवाजे पर डीजे बजाकर डांस पार्टी का आयोजन रखा। इसमें डांसरों को बाहर से बुलाया गया था। डांस पार्टी में भारी भीड़ एकत्रित रही, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को भुलाकर लोगों ने कोरोना बीमारी को बढ़ावा देने का काम किया।
इसी तरह का आयोजन 25 मई की रात भी हुआ था। यह बात लोगों ने मौखिक रूप से बताया। यह वीडियो रात में ही सोशल मीडिया टिकटॉक के जरिये वायरल हो गया। वहीं, सुबह जब इलाके के दरोगा आशीष कुमार को जानकारी हुई और वह जाहिद के घर पहुंचे तो उसने पार्टी करना स्वीकारा और गलती भी मानी। इधर, अधिकारियों के निर्देश पर मामले में सासनी गेट में धारा 188, 269, 271, 294, 506 व 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें जाहिद के अलावा अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। साथ में मुख्य आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जाहिद पर सासनी गेट थाने में हत्या, हमला, लूट आदि के 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजने से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कंटेनमेंट एरिया में डीजे लगाकर डांस पार्टी का आयोजन करना अपराध है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें