फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में संक्रमित मिला अलीगढ़ का व्यक्ति, फिर से जांच की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में संक्रमित पाए गए चंडौस प्रखंड के एक मरीज की जांच दोबारा कराने की तैयारी चल रही है। इसकी संख्या जोडऩे पर जनपद में कोरोना से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है।
विज्ञापन

अतरौली स्थित कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती 54 वर्षीय व्यक्ति का फिर से नमूना लेकर जांच कराने की तैयारी चल रही है। संक्रमित व्यक्ति मूलरूप से चंडौस प्रखंड के जालोखाड़ी गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले एंजियोप्लास्टी हुआ है। वह अन्य कई बीमारियों से भी पीड़ित है। जेपी हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने पत्र लिखकर इसकी सूचना अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी है तथा अलीगढ़ के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती के लिए रेफर किया है।
अतरौली कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सकों का कहना है कि चार दिन पहले नोएडा में जांच कराने पर वह संक्रमित पाया गया था। कल वह अलीगढ़ लौटा है। कुछ लोग यह भी सुझाव दे रहे हैं कि मरीज लेवल टू हॉस्पिटल में भर्ती करने योग्य है। उसे एल-वन में नहीं रखना चाहिए। हालांकि मरीज का कहना है कि वह बिल्कुल ठीक है और उसे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें