फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गर्मी में पक्षियों का जीवन बचाने के लिए चलेगा दाना-पानी अभियान

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी अब सितम ढाने लगी है और सूरज आग उगल रहा है। बढ़ती गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन




इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने एक अनूठी पहल की है। सभी सरकारी विभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की मदद से जिले में पक्षियों को दाना- पानी अभियान चलाया जाएगा। दाना-पानी रखने के लिए मिट्टी से बने पात्र भी वितरित किए जाएंगे।



सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गर्मी में आम आदमी के साथ पशु-पक्षी भी परेशान रहते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह पक्षियों के प्रति दया का भाव रखें और उनके लिए दाने-पानी का इंतजाम करें। यह पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि घर की छत के ऊपर अथवा खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी और दाना रखा जा सकता है, जिससे उनके प्राणों की रक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





उन्होंने बताया कि इस अभियान में जिले के सभी सरकारी विभागों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। घरों व दफ्तरों में पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र में दाना व पानी रखवाया जाएगा। इस मुहिम में शहर की सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए उन्हें मिट्टी से बने पात्र का वितरण किया जाएगा। सीडीओ ने लोगों से पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए दाना-पानी रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें