फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दलितों पर हो रहा अत्याचार : सुमन

विज्ञापन
बात करते सपा नेता रामजीलाल सुमन। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन शनिवार को ग्राम सुनाना में दलित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में दलिताें पर अत्याचार हो रहा है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं व धर्म को देखकर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। अपराधियों को लगता है कि उनकी ही सरकार है। प्रदेश सरकार सभी घटनाओं का संज्ञान ले ले तो इस तरह की घटनाएं नहीं हो सकतीं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। घटना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी सूचना थाना पुलिस को सुबह ही दे दी गई थी। यदि इस पर पुलिस पहले ही संज्ञान लेती तो यह घटना नहीं होती। पूरी घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगड़, राजेश यादव, मनोज यादव, अब्दुल हमीद घोषी, बादशाह खान, करतार सिंह, वीरेन्द्र लोधी, प्रशान्त बाल्मीकि, जीशान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव में तैनात है पीएसी
ग्राम सुनाना में 24 फरवरी की रात्रि को दलित परिवार की पुत्री की शादी में आपत्तिजनक गाने चलाने पर ठाकुर व दलितों में झगड़ा हो गया था, जिसमें दोनाें तरफ से पथराव हुआ था। इसमें दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें