ग्रामीणों से बात करते विधायक जयवीर सिंह। संवाद
- फोटो : samvad
तहसील के रामपुर गांव के बीच सीलिंग की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को बरौली विधायक जयवीर सिंह ग्रामीणों से मिले। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हाल ही में गांव के कुछ लोग तहसील में कुछ दस्तावेज प्राप्त करने गए थे। वहां उन्हें ज्ञात हुआ कि जीटी रोड के पास रामपुर में जहां आबादी रह रही है, उक्त जमीन को सीलिंग में दर्ज किया गया है। यह काम करीब दो से तीन महीने पहले किया गया है। मामले को लेकर बरौली विधायक सैकड़ों लोगों के साथ एसडीएम हरिश्चंद्र से मिले। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि को सीलिंग से मुक्त किया जाए। मामले में गलत रिपोर्ट देने वाले लेखपाल को निलंबित किया जाए। विधायक ने बताया है कि एसडीएम ने फाइल को दोबारा खुलवाने के लिए पत्राचार किया है।