फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यातायात नियमों का उल्लंघन, सड़कों पर फर्राटा भर रहे डग्गेमार वाहन

Tue, 06 Jun 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल कस्बा के जेपी पेट्रोल पंप के सामने डग्गेमार वाहन चालकों का अड्डा बना हुआ है। रोज सैकड़ों डग्गेमार वाहन पलवल-हरियाणा-नोएडा मार्गों से होकर बहुतायत में चलते हैं। यात्रियों को भी मजबूरी में इन्हीं का सहारा लेकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
जट्टारी के मुख्य मार्ग पर कार में सवारियों को बैठाता चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन कर डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। इनमें भूसे की तरह यात्री भरे जा रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद इन पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मार्गों व अलीगढ़-पलवल मार्ग पर सवारियों को लाने-ले जाने के लिए रोजाना सैकड़ों इको और अन्य डग्गेमार वाहन नियमों की अनदेखी कर चल रहे हैं। इको में आठ की जगह 20-30 यात्री भूसे की तरह भरे जाते हैं। लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इन डग्गेमार वाहनों की वजह से लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।

टप्पल कस्बा के जेपी पेट्रोल पंप के सामने डग्गेमार वाहन चालकों का अड्डा बना हुआ है। रोज सैकड़ों डग्गेमार वाहन पलवल-हरियाणा-नोएडा मार्गों से होकर बहुतायत में चलते हैं। यात्रियों को भी मजबूरी में इन्हीं का सहारा लेकर सफर करना पड़ता है। डग्गेमार वाहनों ने परिवहन निगम की व्यवस्था को बिगाड़ रखा है। इतना ही नहीं दबंग लोगों की सह पर व्यवस्था के नाम पर ठेकेदार इन्हीं डग्गेमार वाहन चालकों से प्रतिमाह मानदेय वसूल रहे हैं। कस्बा में ट्रैफिक पुलिस कर्मी के तैनात होने के बावजूद डग्गेमार वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें